गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में ठंड बरकरार, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी

भोपाल : उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर बरकरार है। राज्य के चौदह जिलों में रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मध्यप्रदेश के प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले नाैगांव में न्यूतम तापमान 7़ 2, रीवा में 7़ 6, मलाजखंड में 7़ 9, खजुराहो व उमरिया में 8़ 0, मंडला में 8़ 5 और सीधी में 9़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पश्चिमी मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में 7़ 4, ग्वालियर में 7़ 8, खंडवा में 8़ 0, खरगोन में 8़ 2, दतिया में 9़ 0 और रायसेन में 9़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
भोपाल में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने संभावना व्यक्त किया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी हो सकती है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर ठंड के साथ ही आसमान में बादल छाये रहे। राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में फिलहाल रविवार तक तापमानों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है।
मौसम विज्ञानी प्रकाश धावले ने बताया कि अरब सागर पर बने चक्रवात के कारण बादल छा रहे हैं।

रतलाम, झाबुआ, धार, आलीराजपुर एवं बड़वानी में बूंदाबांदी हो सकती है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात एवं उससे लगे अरब सागर पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से हवाओं के साथ नमी भी आने लगी है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए हैं। बादलों की मौजूदगी के कारण रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगी है। दिन के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *