नई दिल्ली : आतिशी ने शुक्रवार को रोहिणी कोर्ट भवन की जर्जर हालत और महिलाओं के शौचालय में गंदगी होने पर नाराजगी व्यक्त की। दिल्ली के कानून मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रोहणी कोर्ट भवन के रखरखाव से नाखुशी जताते हुए आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और कानून विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से परिसर के लिए एक विस्तृत रखरखाव अनुबंध का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया। तैयार करने के मसौदे पर कहा गया है कि इसमें व्यापक सुविधा प्रबंधन प्रणाली, इमारत की साफ-सफाई, बुनियादी रखरखाव और अन्य संबंधित मुद्दों के लिए जिम्मेदार होगी।
इससे पहले परिसर में सुविधाओं के खराब प्रबंधन के संबंध में कई शिकायतें मिलने के बाद सुश्री आतिशी ने रोहिणी कोर्ट परिसर का दौरा किया। उन्होंने पाया कि न्यायालय परिसर में भवन की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। विशेषकर महिलाओं के लिए बने शौचालय गंदी स्थिति में थे। जिस पर कानून मंत्री नाराजगी जतायी।
आतिशी ने रोहिणी कोर्ट भवन की जर्जर हालत पर नाराजगी जताई
