गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी एनएचआईडीसीएल के वार्षिक परिणाम घोषित

नई दिल्ली : सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड-एनएचआईडीसीएल ने 2022-23 के परिणाम घोषित किए हैं जिसमें कंपनी का लाभांश बढ़कर लगभग दोगुना दर्ज़ किया गया है।
कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को यहां हुई वार्षिक आम बैठक में कंपनी के 2022-23 के वित्तीय परिणाम घोषित किए गये जिसके अनुसार 2022-23 में कंपनी का कार्य निष्पादन मूल्य बढ़कर 19,309 करोड़ रुपए हो गया जो 2021-22 में 14,953 करोड़ रुपए था।
कम्पनी ने समीक्षा वर्ष में 42.61 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाते हुए कहा कि चालू वर्ष में उसका राजस्व 474.22 करोड़ रुपए हो गया जो 2021-22 में 332.53 करोड़ रुपए था। कंपनी के पीएटी 98.34 प्रतिशत के सराहनीय सुधार के साथ 224.70 करोड़ पहुंचा जो पहले साल113.29 करोड़ रुपए था। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2021-22 में प्रति शेयर आय 11 रुपए से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 21.82 रुपए हो गया।
वित्त वर्ष 2020-21 में लाभांश का वितरण भी 34 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त 2022-23 में 67.47 करोड़ रुपए हो गया है। यह लाभांश शेयरधारकों को मूल्य प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और कुशल वित्तीय प्रबंधन के प्रति उसके समर्पण को रेखांकित करता है। कंपनी पूर्वोत्तर क्षेत्र, लद्दाख तथा जम्मू कश्मीर पर विशेष महत्व देने के साथ ही सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास को भी महत्व दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *