गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

24 घंटे में मिले 752 कोरोना मरीज

4 लोगों की मौत

नई दिल्ली : (पीएमए) कोरोना का खतरा एक बार फिर पूरे विश्व पर मंडरा रहा है। भारत में भी करोना के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन1 (JN.1) ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। हर दिन इसके नए मामले सामने आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में 700 से अधिक कोरोनोवायरस के नए संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना मरीजों में 752 मामलों की वृद्धि एक दिन में हुई है। इस साल एक दिन में पाए गए कोरोना संक्रमितों में ये संख्या अब तक 21 मई, 2023 के बाद सबसे अधिक है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,420 हो गए हैं। जबकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए अपडेट के अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से चार अन्य लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब तक 5,33,332 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *