गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : 16 लोगों की मौत

मनागुआ : निकारागुआ के उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो ने कहा कि ने मध्य निकारागुआ के माटागलपा में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने स्थानीय टेलीविजन चैनल 4 से कहा कि मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। यह दुर्घटना शनिवार सुबह हुई जब लगभग 70 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस रैंचो ग्रांडे नगरपालिका में मानसेरा नदी पुल की बाड़ से टकरा गई।
माटागाल्पा के राजनीतिक सचिव पेड्रो हसलाम ने कहा कि हम माटागाल्पा शहर में हुई इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं। श्री हसलाम ने कहा कि माटागल्पा के सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *