गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्री राम के ससुराल वाले भी आएंगे अयोध्या

अयोध्या । (पीएमए) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मिथिला निमंत्रण भेज दिया गया है। वहां पर वैदिक संस्कृति का पालन करते हुए ‘भारÓ लाने की तैयारी की जा रही है।
राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरो-शोरो से हो रही है। लोगों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा जाने लगा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का मुहूर्त निकाला गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवान श्री राम की ससुराल नेपाल में जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के महंत को भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है। मीडिया से बातचीत में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी राम रोशन दास के अनुसार उनको मंदिर के महंत का निमंत्रण मिला।
न्योता मिलने के बाद वैदिक संस्कृति का पालन करते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दास ने कहा कि मिथिला और अयोध्या का अनोखा रिश्ता है। हम वहां जाने की तैयारियों में लग गए हैं। हम ‘भारÓ को भी अयोध्या ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *