बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक गोपनीय सैनिक का अपहरण कर आज सुबह उसकी हत्या कर दी। हत्या में मृतक का चाचा भी शामिल था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपनीय सैनिक छोटू कुर्सम एक साथी का सड़क दुर्घटना होने पर बीजापुर से एंबुलेंस लेकर मनकेली गांव की ओर जा रहा था। नक्सलियों ने एंबुलेंस रोककर जांच की। उस एंबुलेंस में सवार गोपनीय सैनिक छोटू कुर्सम को नक्सली अपने साथ ले गये। सुबह गोर्ना मार्ग पर हत्या कर शव को फेंक गए। पुलिस आरोपी चाचा राजू कुर्सम और उसके साथियों की तलाश कर रही है। गोपनीय सैनिक छोटू कुर्सम पूर्व में नक्सली था और आत्मसर्पण कर गोपनीय सैनिक का काम कर रहा था।
