इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 450 रुपये तथा चांदी 400 रुपये ऊंची होकर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 62550 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 63000 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 74200 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 74600 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 63000 नीचे में 62350 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 74600 तथा नीचे 74100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2052 डॉलर तथा चांदी 2417 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना तथा चांदी में मजबूती
