गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नील गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नगर कोतवाली इलाके में हुए चर्चित नील गोलीकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल नें रविवार को पत्रकारों को बताया कि गत 21 दिसम्बर को अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमर पाल सिंह उर्फ नील ठाकुर को नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी रेलवे क्राॅसिंग के पास क्षतिग्रस्त वाहन के पास घायलावस्था में पड़ा पाया था। गश्त कर रही पुलिस टीम नें घायल नील को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों नें गंभीर अवस्था में उसे लखनऊ स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल की हालत स्थिर बतायी गयी है।
श्री जायसवाल नें बताया कि नील ठाकुर और मुख्य आरोपी समर के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसको लेकर समर ने घटना को अंजाम दिया। एसपी नें बताया कि घटना के सिलसिले में दो नामित समेत चार आरोपियों को नगर कोतवाली इलाके के गायत्रीपुरम चौराहे के पास से आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा नामित आरोपियों के साथ घटना में प्रकाश में आये अन्य पांच आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। उन्होंने बंदियों के नाम समर ,महेश,कृष्ण कुमार और मोहम्मद खैरुद्दीन उर्फ दारा बताया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से असलहा,कारतूस और दो वाहन बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *