गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कड़ाके की ठंड एवं कोहरे से हुए लोग परेशान

माउंटआबू : राजस्थान में कड़ाके की ठंड जोर पकड़ने लगी है और राज्य के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में रविवार सुबह कड़ाके की ठंड एवं कोहरे से लोग परेशान हुए। माउंटआबू में न्यूनतम तापमान तीसरे दिन भी एक डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा जिससे लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरने लगे वहीं कोहरा छाया रहा जो दिन चढऩे के बाद धीरे-धीरे समाप्त हो गया। सुबह सर्दी के तीखे तेवरों से बचने को लोग दिन चढऩे के बाद ही अपने घरों से बाहर निकले।

शाम को फिर से सर्द हवाओं के चलने से लोग जल्दी ही अपने आशियानों की ओर लौट गए। सर्दी से निजात पाने को जगह-जगह अलाव तापने का सिलसिला भी जारी रहा। माउंटआबू में कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए टाइगर ग्रुप के द्वारा रविवार को ग्रुप अध्यक्ष योगेश आदिवाल की देखरेख में देलवाड़ा लाल मंदिर के समीप आदिवासी बच्चों को गर्म कपड़े स्वेटर, टोपी, हाथ के दस्ताने के साथ टॉफी, बिस्किट आदि वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *