गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की हत्या मानवता पर ‘धब्बा’

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (एपीएचसी) ने बारामुला में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या को मानवता पर ‘धब्बा’ बताया। एपीएचसी ने एक बयान में बारामूला में पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी मीर की हत्या पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की। एपीएचसी ने एक बयान में कहा,“ऐसी हत्याएं मानवता पर एक धब्बा हैं और इससे लोगों और उस जगह का अपमान होता है जहां ये हत्यायें की जाती हैं।”
बयान में कहा गया है,“वे संघर्षों को सुलझाने का कोई समाधान नहीं हैं और केवल दुख और पीड़ा का कारण बनते हैं।” बयान में कहा गया है,“सैद्धांतिक रूप से एपीएचसी उनकी निंदा करता है क्योंकि यह बल, हिंसा, हत्या और अशक्तीकरण के सभी राज्य और गैर-राज्य कृत्यों की निंदा करता है।”
एपीएचसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आए दिन खून-खराबा होता है, फिर भी हालात सामान्य होने के दावे किए जाते हैं। बयान में कहा गया,“हमने हमेशा माना है कि जब तक कश्मीर के मूल मुद्दे का समाधान नहीं किया जाएगा, दुर्भाग्य से हम रक्तपात देखते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *