नैनीताल/चंपावत : उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत ढाई किलोग्राम से अधिक चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को चंपावत के लोहाघाट और टनकपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत विशेष अभियान समूह (एसओजी) मादक द्रव्य निरोधक बल (एनटीएफ) की अगुवाई में ड्रग क तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान लोहाघाट के बलाई और टनकपुर के इमली पड़ाव में दो युवकों को रोका गया उनकी जांच की गई तो उनके पास से 1.6 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अमल में लाई जा रही है। आरोपियों में सलीम सलीम निवासी वार्ड नंबर- 5, नई बस्ती, कोतवाली टनकपुर जनपद और जाकिर हुसैन निवासी लाल इमलीपड़ाव, वार्ड नंबर 07, कोतवाली टनकपुर, चम्पावत शामिल हैं। एक अन्य घटना में पाटी पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि प्रकाश निवासी 350, हरिजन बस्ती, दरियापुर कला, उत्तर पश्चिम दिल्ली है। आरोपी के पास से 950 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी लंबे समय से मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त है। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
चंपावत में चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
