हैदराबाद : दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने रविवार को को बताया कि सोमवार को छोड़कर अगले सात दिनों के दौरान उत्तरी- दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में शुष्क मौसम होने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा पर पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है। शनिवार देर रात रायलसीमा के आरोग्यवरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
