गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फगवाड़ा : पंजाब के भभियाना गांव में एक व्यक्ति ने छह वर्षीय बालिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी भभियाना गांव में भगवान शिव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में काम करता है और पास में ही झुग्गी में रहता है।
थाना प्रभारी उषा रानी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि दुष्कर्म का आरोपी नसीम मोहम्मा मियां अपनी छोटी झुग्गी में अकेला रहता था, उसने पीड़िता को खाना बनाने में मदद करने के बहाने से अपनी झुग्गी में बुलाया, उसी दौरान आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सहरसा निवासी नसीम मोहम्मद मियां के रूप में हुयी है।
सुश्री रानी ने कहा कि बालिका को रविवार देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ लेहिम्बर राम ने कहा कि बालिका की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *