कोलकाता : अमित शाह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक बैठकें आयोजित करने के लिए पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि श्री शाह आज सोमवार रात यहां पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री मंगलवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच सबसे पहले गुरुद्वारा जाएंगे और फिर न्यू टाउन लौटने से पहले दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे।
उन्होंने बताया कि श्री शाह के अलीपुर के राष्ट्रीय पुस्तकालय में पार्टी के अन्य सदस्यों से मिलने से पहले उनके होटल में कुछ घंटों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पश्चिम बंगाल की 42 में से करीब 35 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 सीटें जीतीं, जो बंगाल के चुनावी इतिहास में एक रिकॉर्ड है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस के पास केवल दो सीटें मिली थीं और वामपंथी दलों को कोई सीट नहीं मिली।
शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर आयेंगे
