मेरठ : (पीएमए) राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता सुनील रोहटा के भाई अनिल रोहटा की कोरोना से मृत्यु हो गई है। अनिल रोहटा पिछले 5-6 दिनों से बुखार व खांसी से पीड़ित चल रहे थे। दो दिन पहले हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। आज सुबह उनका निधन हो गया। यदि कोरोना से ही मृत्यु हुई है तो गत दो साल में यह पहली मौत है। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने हालांकि कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि अभी वह इस बारे में परिजनों से बातचीत करके कुछ बता सकते हैं। उनका कहना है कि जिले में आरटीपीसीआर से प्रतिदिन दस बारह लोगों की जांच हो रही है, लेकिन अब तक किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
