हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद में सोमवार देर रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजधानी हैदराबाद में कल रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अगले सात दिनों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
