भोपाल : मध्यप्रदेश में तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 459 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में अब तक 3 लाख 30 हजार विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 459 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया गया है। यह छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में पिछड़ा वर्ग के कक्षा 11, 12 वीं और स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राएं शामिल हैं।
इसी तरह पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति के तहत 32 लाख 16 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 263 करोड़ की राशि का वितरण किया गया है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 6 से 10 वीं तक के पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी गई है। इस वर्ष पिछड़ा वर्ग के 44 विद्यार्थियों को विदेश में उच्च अध्ययन करने के लिये छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 7 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।
ओबीसी के तीन लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति
