गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार नाले में गिरी, दो की मौत

मंडला : मध्यप्रदेश के मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में आज एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिर गयी। हादसे के बाद कार सवार दो लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो अन्य उसमें फंस गए, जिनकी डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर से मंडला की ओर आ रही एक कार टिकरिया थाना क्षेत्र स्थित बबेहा नाला में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गिर गयी। दुर्घटना के बाद कार सवार दो लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि दो अन्य उसमें फंसे रह गए, जिनकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को नाले से निकाला। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *