गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया चार पैसे गिरा

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के पांच महीने के निचले स्तर तक लुढ़कने के बावजूद आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे गिरकर 83.20 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.16 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे फिसलकर 83.17 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 83.22 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.10 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.16 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में चार पैसे टूटकर 83.20 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *