गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास संदिग्ध धमाके

नई दिल्ली : नई दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित इजराइली दूतावास के पास मंगलवार शाम संदिग्ध धमाके की सूचना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर सघन जांच की‌। सूत्रों ने बताया कि शाम करीब पौने छह बजे विस्फोट की सूचना के बाद दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस के अलावा समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कई संबंधित अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। घंटों जांच-पड़ताल के बाद कोई विस्फोट पदार्थ मिलने या किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *