गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)ने सीकर जिले के फतेहपुर थाना में कार्यरत एएसआई इम्तियाज खान को आज 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई की उसके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में एएसआई गिरफ्तारी का भय दिखाकर एक लाख रूपए की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को ट्रैप की कार्यवाही करते हुये ब्यूरो टीम ने आरोपी एएसआई इम्तियाज खान को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *