गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी समाजवादी पार्टी

लखनऊ : अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा का दुष्प्रचार जारी है। चारो तरफ लूट मची हुई है। भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया है, ऐसा तो किसी सरकार में नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्पित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सावधानी और पूरी सतर्कता से पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी।
यादव ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय, में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जनपदों से आये प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के झूठे वादों और काले कारनामों की सच्चाई से अवगत कराने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। भाजपा के झूठ की जानकारी हर बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देंगे। कार्यकर्ता अनुशासित रहकर हर बूथ पर मुस्तैदी से भाजपा को हराने का काम करेंगे।
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने देश को कमजोर कर दिया है। अर्थव्यवस्था चौपट है। जनता का हर वर्ग असंतुष्ट है। विपक्षी कार्यकर्ताओं विशेषकर समाजवादी पार्टी के निर्दोष कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनका हर तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। गरीबों के साथ अन्याय करके उन्हें सताया जा रहा है।
यादव ने कहा कि भाजपा के सब वादे हवा हवाई है। किसानों की हालत खराब है। भाजपा सरकार में घर-घर बेरोजगार बैठे हैं। सात हजार शिक्षामित्र जान गवां चुके हैं। उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी विकास दिख रहा है वह सब समाजवादी सरकार की देन है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पुलिस सेवा यूपी डायल 100 और महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा, प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 एम्बूलेंस और सड़क दुर्घटना में तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने के लिए 108 एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी जनहित की सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार से जनहित की किसी भी योजना की उम्मीद करना व्यर्थ है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री यादव पर देश को बहुत भरोसा है। हर नौजवान उनकेे नेतृत्व में चलने को तत्पर है। जनता इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श के नेतृत्व और पीडीए-इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा के एनडीए को सत्ता से हटा देगी।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, कुंवर देवेन्द्र सिंह पूर्व सांसद, कैलाश यादव पूर्व सांसद, मानपाल सिंह वर्मा पूर्व मंत्री, रणजीत सुमन पूर्व विधायक, नादिरा सुल्तान विधायक, जीनत खां पूर्व विधायक, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी पूर्व विधायक, देवेश शाक्य आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *