गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मृति ईरानी करेंगी जनता से संवाद

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति आगामी 28 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी रही है। इस दौरान सांसद जहां कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगी वही कार्यकर्ताओं के घर जाकर शोक संवेदना भी व्यक्त करेंगी। इसके अलावा दोनो दिन दिन स्मृति ईरानी जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होकर सरकार की योजनाओं को लेकर आम लोगों से संवाद करेंगी।
स्मृति ईरानी आगामी 28 और 29 दिसंबर को अमेठी में दो दिवसीय पर रहेंगी। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सांसद स्मृति ईरानी 28 दिसंबर को विमान द्वारा दिल्ली से लखनऊ वाया हैदर गढ़ पहुंचेंगी। लखनऊ से वह सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर वारिस गंज में नव निर्मित भाले सुल्तान थाना भवन के सुबह उद्घाटन कार्य क्रम में शामिल होंगी।
इसके बाद वारिसगंज से 10:45 बजे उनका काफिला भेटुआ ब्लॉक के दल शाह पुर गांव के लिए निकल रवाना होगा। शरदान में दोपहर 12:00 बजे के करीब जनसंवाद विकास यात्रा व विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।इसके बाद 1:00 बजे गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में एलिमिको द्वारा आयोजित दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 2:30 बजे बंदोईया में जन संवाद विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगी।

3:15 बजे हमें अमयेमाफी व 4:15 बजे हीरापुर 5:00 बजे टिकवर में जन संवाद विकास यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जनसंवाद विकास यात्रा के कार्यक्रम के तहत गांव में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे वा विकास कार्यों की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगी। इसके बाद एच ए एल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।
अगले दिन 29 दिसंबर को अमेठी ब्लाक के रामदय पुर से सुबह 10:00 बजे जन संवाद विकास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। सराय खेमा में 11:00 बजे लोनिया पुर में 12:00 बजे पीठीपुर में 1:00 बजे जन संवाद विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगी। 3:45 बजे गौरीगंज के सरैया दुबान में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला वाया रायबरेली लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *