भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ आज गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को न्यायालय में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन विधायक पेश नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। सुनवाई ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
अभियोजन के अनुसार बाबूलाल जमोर ने वर्ष 2015 में नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले में चार आरोपी बनाए गए थे, जिसमें भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी शामिल हैं। हालांकि, विधायक के वकील ने हाजिरी माफी के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन न्यायालय ने उसे अस्वीकार कर दिया। न्यायालय ने आदेश का पालन करने के लिए ग्वालियर और भिण्ड के एसपी को निर्देश भी दिया है। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। इस बार वे भिण्ड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।
नरेन्द्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
