बोकारो : झारखण्ड में बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगल के बीच दनरा गांव पानी टंकी के पास बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। चतरो चट्टी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगोंं की सूचनाके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। यह नक्सली हत्या से जुड़ा मामला है । बताया गया कि सम्भवतः मंगलवार की रात को सुखराम मांझी की गला रेत कर नक्सलियों ने हत्या कर दी है । यह हत्या मुखबिरी का प्रतीत होता है । पुलिस इस हत्या कांड से सम्बंधित किसी भी प्रकार का हथियार बरामद नहीं किया है ।
