उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में बर्ड फेस्टिवल का दसवां संस्करण आगामी ग्यारह जनवरी से शुरु होगा। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव राजकुमार जैन ने वेबसाईट उदयपुर बर्डफेस्टिवल डॉट कॉम का शुभारंभ कर आयोजन की जानकारी दी। श्री जैन ने बताया कि प्रातः छह बजे से बर्ड रेस में प्रतिभागी 500 रुपये प्रति व्यक्ति के अनुसार पंजीयन करा भाग ले सकेंगे। प्रत्येक पांच सदस्यीय टीम के पांच दलों में प्राथमिकता के आधार पर प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के अगले दिन 12 जनवरी को प्रातः नौ बजे सीसारमा स्थित पिछोला झील के गोल्डन पार्क में पक्षियों के कलरव एवं बर्ड वाचिंग के साथ ही बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें पक्षीविदों द्वारा विभिन्न पक्षियों की प्रजातियों की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों के लिये नेचर क्विज स्पॉट पेंटिंग फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। तेरह जनवरी को उदयपुर के निकटस्थ जलाशयों पर देशी-विदेशी प्रवासी पक्षियों के अवलोकन एवं प्राकृतिक व्यावहारिक जानकारी के लिए विभिन्न प्रतिभागियों को छह रूट पर बसों द्वारा अवलोकन के लिए ले जाया जायेगा।
बर्ड फेस्टिवल का दसवां संस्करण होगा शुरु
