गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यादव ने दिए दो अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश

भोपाल : मध्यप्रदेश के गुना जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज गुना पहुंचे मोहन यादव ने दुर्घटना के मामले में लापरवाही के चलते जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी डी कतरोलिया को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले डॉ यादव आज सुबह घायलों का हालचाल जानने के लिए गुना जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजन से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों काे घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *