गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुर्जुग की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या

झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के लहचूरा थानाक्षेत्र में आज एक बुर्जुग की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ही पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लहचूरा थानाक्षेत्र के रूरा गांव में बृजलाल अहिरवार (75) की कुल्हाड़ी ने गला काटकर गांव के ही निवासी राकेश पुत्र आनंद सिंह ने कर दी है। राकेश ने हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस को फोन कर जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राकेश को कुल्हाड़ी के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्ज़े में लेकर पंचायतनाम सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक -शहर (एसपी-सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2022 में मृतक ने आरोपी के खिलाफ किसी लड़की से संबंध होने की शिकायत की थी , जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ था। इसी कारण दोनों के बीच दुश्मनी चली आ रही थी और आरोपी को यह लग रहा था कि बृजलाल उसकी हत्या करा देगा। इसी शकवश राकेश ने आज खुद ही पहले बृजलाल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *