गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा

कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा

भोपाल : मध्यप्रदेश में तापमानों की उतार-चढ़ाव के बीच अगले चौबीस घंटों के दौरान कई स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। राज्य के मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मऊगंज और रीवा में घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं अतिघना कोहरा बीचे चौबीस घंटों के दौरान दर्ज किया गया। शिवपुरी, दमोह, सीधी और सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। इस बीच न्यूनतम तापमान राज्य के अशोकनगर के आंवरी व शिवपुरी जिले के पिपरसमा में 5़ 8, छतरपुर के बिजावर में 5़ 9, शहडोल के कल्याणपुर में 6़ 3 तथा राजगढ़ में 8़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक असफाक ने बताया कि राज्य के शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी व सागर जिले में अगले चौबीस घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। इसके अलावा रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह जिले में भी कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले में कहीं-कहीं घने से अतिघना कोहरा देखने को मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि राज्य में मौसम का मिजाज यह फिलहाल बदलने की संभावना नहीं है। अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ वह उत्तर भारत में पहुंचने वाला है। इसके प्रभाव से 30 दिसंबर के बाद मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *