गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेद खबाद हाउस की सुरक्षा बढ़ाई

अजमेर : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास बम धमाके की खबर के बाद राजस्थान के अजमेर में तीर्थराज पुष्कर में स्थित इजरायली धर्मस्थल बेद खबाद हाऊस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि पुष्कर के मुख्य क्षेत्र में स्थित इजरायली इस धर्मस्थल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुष्कर में फिलहाल करीब पचास इजरायली बताये जा रहे हैं जिन पर पुलिस निगरानी बनाये हुए है। उल्लेखनीय है कि पुष्कर में पूरे साल अच्छी तादाद में इजरायली पर्यटकों की मौजूदगी रहती है। इजरायली-फिलिस्तीन युद्ध शुरू होने के समय पांच सौ पर्यटकों की मौजूदगी थी लेकिन बाद ज्यादात्तर पर्यटक अपने देश लौट गये। बेदखबाद की सुरक्षा पूरे साल की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *