गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के थाना मदनापुर पुलिस ने अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो लक्जरी कार, आर सी, और चेचिस नम्बर प्लेट बनाने की डाई बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर कुमार जायसवाल ने गुरुवार को यूनीवार्ता से बताया कि थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन जांच के दौरान बरीखास से अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य इकरार अहमद, आरिफ खान, युनुस अली और नदीम शातिर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो लग्जरी कार टोयोटा फोचूनरव और हुण्डईं क्रेटा , पांच गाड़ी की आरसी, चेचिस नम्बर बनाने की डाई और चार मोबाइल फोन बरामद किए है।
श्री जायसवाल ने बताया कि ये लोग अन्य राज्यो से चोरी की गाड़ी खरीद कर उसका इंजन नंबर, चेचिस नंबर बदल कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अन्य लोगो को बेच देते है। शातिर चोर चोरी की गाड़ी पर प्रेस का स्टिगर लगा कर घूमते थे जांच के दौरान अपने आप को पत्रकार बताकर बताते थे। बरामदगी के आधार पर चारों अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृतकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *