नई दिल्ली : डीएसए प्रीमियर लीग में गुरूवार को खेले गये मैच में सीआईएसएफ प्रोटेक्टर ने अहबाब एफसी को 3-1 से हरा दिया है। आज यहां अंबेडकर स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में सीआईएसएफ के लिए जितेंद्र कुमार, प्लेयर ऑफ द मैच साहिल कुमार, और संतोष कुमार ने गोल दागे।
प्रीमियर लीग की कमजोर टीमों में शामिल अहबाब ने पहले हाफ में बेहतर प्रदर्शन किया और चौथे ही मिनट में एजाज अहमद के गोल से बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे हाफ में रक्षा पंक्ति की चूक से खेल बिगड़ गया। सीआइएसएफ के फारवर्ड ने कई आसान मौके गंवाए वरना हार का अंतर बड़ा हो सकता था। इस जीत के साथ ही सीआइएसएफ ने 10 मैचों में 16 अंक हो गये हैं। वहीं अहबाब के नौ मैचों में पांच अंक हैं। शुक्रवार को वाटिका एफसी और फ्रेंड्स यूनाइटेड के बीच मुकाबला खेला जायेगा।
सीआइएसएफ की अहबाब एफसी पर आसान जीत
