भुवनेश्वर : ओडिशा में कोरापुट जिले के पडुआ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पाताली नदी के तानसिंग घाट पर गुरुवार को एक नाव के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। सूत्रों ने बताया कि तानसिंग गांव के पांच लोग नाव से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए बल्देला गांव जा रहे थे। इस दौरान नाव पलट गयी। घटना के बाद एक महिला का शव नदी से बरामद किया गया सूत्रों ने बताया कि लापता लोगों को बचाने के लिए नंदपुर के फायर ब्रिगेड कर्मियों को लगाया गया, जिनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं।
