गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिक्सर मशीन-बाइक की टक्कर : दो की मौत, एक घायल

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में घने कोहरे के कारण मिक्सर मशीन व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि घने कोहरे के चलते पन्ना व पहाड़ी मार्ग पर उड़की गांव में बाइक व मिक्सर मशीन के बीच टक्कर में कल नीरा मंडल व राम बर्मन की मौत हो गई तथा कल्लू बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए और जिम्मेदार निर्माण कंपनी व इंजीनियर के खिलाफ एफआरआई की मांग करने लगे। मिक्सर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *