गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दलित किसान की हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार रात आग ताप रहे एक दलित किसान की बांके से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नूरपुर गांव निवासी सालिगराम बीती रात घर से कुछ दूर बच्चो के साथ आग ताप रहा था कि इस बीच गांव का रहने वाला गुड्डू राठौर मौके पर पहुंचा और उससे गाली गलौज करने लगा । मृतक के विरोध जताने पर अपने साथ लाये बांके से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किये और मौके से फरार हो गया। इस हमले मे सालिग राम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
उन्होने बताया कि परिजनों के मुताबिक आठ दिन पहले सालिगराम के खेत में आरोपी गुड्डू के जानवर चले गए थे तो खेत में हुए नुक्सान के कारण सालिगराम ने गुड्डू को उलाहना दिया था तो दोनों के बीच विवाद हो गया जिसे शांत करा दिया गया था।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *