गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल एक नाले का निर्माण भी नही करवा सके

अमेठी : स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर चुटकी लेते हुये कहा कि पूर्व सांसद लोगों की मांग पर यहां एक नाले का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं करवा सके। ईरानी यहां एक चाय की दुकान पर चाय पीते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि को नाला बनवाने की बात कह रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा “लोग कह रहे है कि राहुल गांधी अब तक एक नाला नही बनवा पाए। आप नाले को अच्छे से बनवाना” इसके पहले स्मृति ईरानी ने डीआईओएस को फोन पर जम कर फटकार लगाई।
स्थानीय सांसद अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामदय पुर पहुंची, जहां जन चौपाल कार्यक्रम में लोगो की समस्याएं सुन कर अधिकारियों से तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। वहां काफी तादाद में ग्रामीण आवास,राशन कार्ड,पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर सांसद स्मृति ईरानी से मिले। इस दौरान एक सेवानिवृत्त शिक्षक राम नाइक पांडेय अपनी समस्या लेकर सांसद स्मृति ईरानी के पास पहुंचे। राम नाइक की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सांसद स्मृति ईरानी ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी को फोन मिला दिया। संतोष जनक जवाब ना मिलने पर केंद्रीय मंत्री फोन पर जिला विद्यालय निरीक्षक को खूब खरी खोटी सुनाई। शिक्षक की समस्या को तत्काल निराकरण करने की बात कह कर स्मृति ईरानी ने फोन काट दिया।
इसके बाद उनका काफिला सीधे सराय खेमा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने सबसे पहले प्राचीन महावीरन मंदिर में हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद जन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां भारी तादाद में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। स्मृति ईरानी ने एक एक करके सभी की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिनकी भी जो समस्याएं है, यहां अधिकारी मौजूद है। सभी लोग अपनी समस्या लिखवा दीजिए। आवास के लिए उन्होंने लोगो से अपील किया कि जिनके पास आवास नही है वे लोग अपना नाम लिखवा दें। पात्र लोगों को जांच के बाद आवास मिलेगा। इसके बाद उनका काफिला लोनिया पुर के लिए निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *