गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़/नैनीताल : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना गुरुवार देर रात को तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास घटी है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात को बोलेरो वाहन संख्या यूके 05 टीए 3021 गर्बाधार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन में चालक प्रेमदत्त समेत दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह मिल पाई। इसके बाद एसएसबी, पांगला थाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरे मृतक की पहचान पुष्कर शाही के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *