गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने एक उपयंत्री को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने भिंड के रोजगार सहायक और मनरेगा का कार्य देखने वाले उपयंत्री दीपक गर्ग को खेत में तालाब निर्माण कार्य का प्रमाणपत्र के लिए 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड लिया है।
ईओडब्ल्यू पुलिस के अनुसार फरियादी संजीव सिंह गुर्जर ग्राम रोजगार सहायक ग्राम द्वार का पुरा जनपद भिंड ने उपयंत्री दीपक गर्ग के खिलाफ शिकायत दी कि उपयंत्री दीपक गर्ग ने खेत तालाब निर्माण कार्य का प्रमाण पत्र देने के लिये साठ हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी पहली किश्त 25,000 रूपये आरोपी दीपक गर्ग को रिलायंस पेट्रोल पम्प लहार चुंगी भिण्ड देने का तय हुआ। फरियादी ने जब उपयंत्री को 25, 000 रूपये दिये वैसे ही पास खडी टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *