गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रबोधन कार्यक्रम में भोपाल आयेंगे ओम बिरला

भाेपाल : मध्यप्रदेश की 16 वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम 9 एवं 10 जनवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली प्रवास के दाैरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भेंट कर उन्हें प्रबोधन कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। बिरला ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बिरला 9 जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधानसभा सदस्यों को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस सत्र में बिरला के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्य मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी अपने विचार रखेंगे। दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों में विधानसभा सदस्यों को संसदीय नियमों, परंपराओं, सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों एवं अन्य जानकारी के बारे में बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *