गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देह व्यापार में लिप्त चार अभियुक्त भेजे गये जेल

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक युवती समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजने की कार्रवाई की । पुलिस प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपाधीक्षक प्रदीप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरि श्याम सिंह ने अपने दल बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला दीना गुजराती वाली गली भोलेपुर में कल शनिवार देर शाम एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर अचानक छापामारी की ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पुलिस ने, घटना स्थल से देह व्यापार में प्रयुक्त होने वाली एक मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम, दो मोबाइल, दो पैकेट कंडोम,4 खुले हुए कंडोम, 9200 नगदी आदि सामानों को बरामद किया । इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त एक युवती उम्र करीब 22 वर्ष निवासिनी ग्राम अमानावाद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद के साथ ही फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी मुकेश कुमार ( 45) वर्ष व राजेपुर कस्बा एवं थाना निवासी उमंग गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता (20) व कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कंधरापुर के निवासी संदीप कुमार चतुर्वेदी (40) वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
इन पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि ये लोग धन लाभ के लिए यह काम करते थे। पुलिस ने पकड़े गए सभी अभियुक्त को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956आदि के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *