गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोहन यादव ने मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना

भोपाल : मोहन यादव ने आज यहां विंध्य कोठी स्थित निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 108 वें ऐपिसोड का श्रवण किया। यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि आज विंध्य कोठी स्थित निवास पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 108 वें ऐपिसोड का श्रवण किया। नये साल की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री का आत्‍मीय संबोधन सभी को उत्‍साहित एवं जागरूक करने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने कई स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के साथ शारीरिक व मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में भी चर्चा की और विशेषज्ञों ने अपना ज्ञान एवं अनुभव साझा कर स्वस्थ भारत के संकल्प को नई शक्ति दी है। वे सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करते हैं कि अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखें एवं प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया’ के सपने को साकार करने में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *