गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत-नेपाल सीमा पर 68 हजार की राशि जब्त

बनबसा/नैनीताल : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शारदा बैराज के पास बनबसा पुलिस ने नेपाल निर्धारित मात्रा से अधिक धनराशि ले जाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनराशि को जब्त कर लिया। दोनों को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंन्द्र पींचा के अनुसार भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्धारित सीमा से अधिक धनराशि नेपाल ले जाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार 30 दिसंबर को बनबसा पुलिस की ओर से शारदा बैराज पर उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान निर्धारित मात्रा से अधिक धनराशि नेपाल ले जाते हुए उप्र न्यूरिया निवासी अख्तर हुसैन से 68000 रुपये की धनराशि जब्त की गयी। आरोपी और बरामद धनराशि को अग्रिम कार्रवाई के लिये कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। श्री पींचा ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उक्त धनराशि के संदर्भ में कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *