गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नड्डा पांच जनवरी को हिमाचल आएंगें

शिमला : जगत प्रकाश नड्डा पांच जनवरी, 2024 को हिमाचल प्रदेश पधार रहे हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोमवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के भाई-बहन अपने हर दिल अजीज नेता का अभिनंदन करेंगे। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा जी की अध्यक्षता में व नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है।
उन्होंने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में नड्डा का स्वागत करेंगे। प्रातः 9ः00 बजे सोलन मॉल रोड़ पर रोड़ शो एवं अभिनंदन समारोह होगा और अपराह्न 1ः00 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में अभिनंदन समारोह होगा। सांय काल 6ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
डा. बिंदल ने कहा कि तीन बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने देश का संपूर्ण माहौल भाजपामय कर दिया है और श्री नरेन्द्र भाई मोदी देश के अभिजीत नेता के रूप में उभरे हैं। बिंदल ने कहा कि 2024 का वर्ष एक बार फिर श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का वर्ष शुरू हुआ है और मोदी जी व भाजपा के साथ ही देश की तरक्की सुनिश्चित होनी है। श्री नरेन्द्र भाई मोदी ने 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का काम शुरू किया है और हम सब लोगों को मिलकर उसे पूरा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *