शिमला : हिमाचल प्रदेश में नववर्ष का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब सुबह सवेरे कार दुर्घटना की खबर आई।जानकारी के अनुसार रामपुर में हादसा रविवार देर रात तकलेच के समीप खनोटू ढांक में पेश आया। वहाँ एक कार एचपी 27-0620 हादसे का शिकार हो गई। इस दुःखद हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे मे एक घायल भी हुआ है जिसका खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में राजपुरा प्रोजेक्ट में कार्य करने वाले युवा हैं। मृतकों में प्रकाश चन्द नेगी निवासी खनोटू, महावीर निवासी सलूनी चम्बा, ओंकार निवासी चम्बा शामिल है। हादसे में कार चालक यज्ञादत शर्मा निवासी डन्सा शामिल है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उसके बाद परिजनों को सौंप दिये जाएगें। हादसा कैसे हुआ इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
कार खाई में गिरी : तीन की मौत, एक घायल
