भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिवधाम में 22 जनवरी को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। सनातन धर्मावलम्बियों के पांच सौ साल के बलिदान व उनके अथक प्रयास से अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम कौशल्या नन्दन भगवान श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर बाबा बड़े शिव धाम मे विविध धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के सचिव रामाकृष्ण खट्टू ने बताया कि 22 जनवरी को बाबा बड़े शिवधाम मे दिन 11 बजे से तीन बजे तक भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। सायं तीन बजे से मंदिर परिसर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए पुनः बाबा बड़े शिव धाम पर आकर पूर्ण होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सायंकाल अपने अपने घरों व मंदिरों को पुष्प दीपमालाओं से सुसज्जित कर दीपोत्सव मनाने की बृहद तैयारी की गई है।
22 जनवरी को बाबा बड़े शिवधाम में होगा विशेष आयोजन
