गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तर पश्चिम भारत में सात जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान

नई दिल्ली : उत्तर पश्चिम भारत में सात जनवरी तक घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह भविष्यवाणी की। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी की स्थिति जारी रहने की संभावना है और बाद इसमें उल्लेखनीय कमी आएगी। बयान में कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने आठ से 10 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की और कहा है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की और मध्यम बारिश के साथ तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने के आसार है।
आईएमडी के अनुसार, पांच से सात जनवरी तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और छह जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है तथा पांच से आठ जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
बयान में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में पांच और छह जनवरी को अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति और सात जनवरी को यही स्थिति जारी रहने की संभावना है। पांच जनवरी को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में और छह जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पांच जनवरी को और छह जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *