नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी पंख पहल के तहत भारत में प्रमुख फ्यूल एग्रीग्रेटर स्टार्टअप नवगति में एक करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आने वाले वर्ष में यह साझेदारी नवगति के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस निवेश से डिजिटाइजेशन किया जाएगा। पंप ऑपरेटरों, कंपनियों और उपभोक्ताओं के ईंधन लेने के पूरे सफर को सुखद बनाया जाएगा। कुल मिलाकर इससे इंडस्ट्री को शानदार अनुभव होगा। इसके अलावा इस पहल से नवगति को इंडस्ट्री से मूल्यवान सुझाव, जानकारी और मार्गदर्शन भी मिलेगा।
गेल की महत्वपूर्ण पहल पंख के तहत निवेश का लक्ष्य देश में उभरते हुए बेहतरीन स्टार्टअप को अपना समर्थन प्रदान करना और ऊर्जा क्षेत्र में आविष्कारों को बढ़ावा देना है। यह नवगति को अपनी तकनीक को सुधारने और विकास के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए सशक्त बनाएगा। इस महत्वपूर्ण निवेश से न केवल नवगति की क्षमता में गेल का विश्वास उजागर होता है, बल्कि इससे फ्यूल सेक्टर के डिजिटाइजेशन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने, संपूर्ण फ्यूलिंग सिस्टम को बेहतर बनाने और ईंधन के लिए बड़े पैमाने पर होने वाली भीड़-भाड़ और आपाधापी को कम करने में सरकार की गहरी दिलचस्पी का पता चलता है।
इस स्टार्टअप ने इस निवेश को अपने विस्तार के प्रयास के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। नवगति का पूरा ध्यान 2000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों को अपने रिटेल ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म आवेग के तहत लाने पर है। यह एक तरह का सॉफ्टवेयर और सर्विस सोल्यूशन है, जिससे डैशबोर्ड पर हर फ्यूल स्टेशन या पेट्रोल पंप की स्थिति का डिस्प्ले होता है। स्टॉक की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। संसाधनों के कम या ज्यादा इस्तेमाल की जानकारी मिलती है। इससे उपभोक्ताओं को आंकड़ों के आधार पर सोच-समझकर फैसला लेने की इजाजत मिलती है।
गेल ने किया फ्यूल एग्रीग्रेटर प्लेटफॉर्म नवगति में निवेश
