गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश में वर्षा और कोहरे के बीच कई दिनों से पड़ रही कड़ाके के ठंड के बीच अगले चौबीस घंटों के राज्य के शहडोल और जबलपुर संभाग में आने वाले जिलों के अलावा अन्य कई स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में आने वाले जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिले में अनेक स्थानों पर तथा नर्मदापुरम व रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश वर्षा दर्ज की गई।

इसके साथ ही अशोकनगर, आगर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर जिले में मध्यम से घना कोहरा देखा गया। ग्वालियर, दतिया, गुना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, धार, देवास, पन्ना, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में हल्की से मध्यम कोहरे का असर रहा है।
भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के जबलपुर संभाग में आने वाले जिले के अलावा उमरिया जिले में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इसके अलावा शहडोल संभाग के जिलों के साथ ही भोपाल व नर्मदापुरम जिले में हल्की वर्षा के आसार हैं। शेष स्थानों पर मौसम का मिजाज शुष्क बना रह सकता है।
वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभागों में आने वाले जिलें के साथ ही रीवा, मऊगंज, जबलपुर, पन्ना, जबलपुर, रीवा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, रायगढ़, मंदसौर और नीचम जिले में मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम और उज्जैन जिले में हल्के से मध्यम कोहरा की संभावना है। प्रदेश की राजधानी आज मौसम शुष्क रहा, आकाश की स्थित मेघमय बना रहा। यह स्थित अगले चौबीस घंटे के दौरान रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *