गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांव-गांव पहुंच रही है ‘विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा’

सिरसा : ‘विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा’ शनिवार को हरियाणा में सिरसा जिला के कई गांवों में पहुंचा जिसका उद्देश्य ना केवल लोगों को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए जागरूक करना है बल्कि इसके माध्यम से लोगों की विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर शिकायतों एवं त्रुटियों का भी मौके पर ही समाधान का प्रयास करना भी है। यह यात्रा आज गांव अबोली, गोविंदपुरा, संत नगर, दिलीप नगर, दीवान खेड़ा, वैदवाला, मौजगढ़, सिकंदरपुर, नाथूसरी, हजीरा, भंगु, ढाबा में पहुंची।
गांव ढाबा, वेदवाला व सिकंदरपुर में कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह, नाथूसरी व हंजीरा में योगेश शर्मा,अबोली, संतनगर, दलीप नगर व गोविंदपुरा में रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज ने यात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत एक बेहतरीन पहल है। इस यात्रा का उद्देश्य ना केवल लोगों को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए जागरूक करना है बल्कि इसके माध्यम से लोगों की विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर शिकायतों एवं त्रुटियों का भी मौके पर ही समाधान का प्रयास करना है।
कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अनेक योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी – मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत मंच के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष अपने अनुभव सांझा किए। इसके बाद कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और ग्रामीणों को गीतों व भजनों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *